रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
पहाड़ी,चित्रकूट। थाना पहाड़ी के ग्राम भंभौर की रहने वाली बच्ची, पत्नी कुंजबिहारी, ने थाना प्रभारी से अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, दबंगों और भूमाफियाओं ने मिलकर उनके परिवार की भूमि पर कब्जा कर लिया है और धमकियां देकर उन्हें डराया जा रहा है।
प्रार्थिया ने बताया कि उनके पति कुंजबिहारी और जेठ ललक के नाम ग्राम भंभौर तहसील कर्वी के गाटा संख्या 82/1 में 9 बीघा 7 विस्वा भूमि है, जिसका नाप क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा पहले ही किया जा चुका है। यह जमीन मकरी पहरा क्षेत्र में स्थित है। 5 अक्टूबर 2024 को दोपहर 11:30 बजे जब वह और उनकी जेठानी लक्ष्मी घर में मिट्टी लगा रही थीं, तभी गाँव के कुछ लोग हथियार और लाठियों के साथ उनके घर पर चढ़ आए।प्रार्थिया ने बताया कि उक्त दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें खेत में जाकर मार डालने की धमकी दी।
जब उनके घरवाले खेत की जुताई कर रहे थे, तब उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस बीच, 112 नम्बर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन दबंगों की दबंगई के सामने पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही आरोपियों को पकड़ा। उल्टा, प्रार्थिया के घरवालों को हिरासत में ले लिया गया।प्रार्थिया का आरोप है कि दबंगों ने खुलेआम कहा कि न तो पुलिस उनका कुछ बिगाड़ सकेगी और न ही अदालत। उन्होंने धमकी दी कि वह उन्हें जान से मारकर जमीन पर पूरी तरह से कब्जा कर लेंगे।प्रार्थिया ने थाना प्रभारी से निवेदन किया है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए।
जब इस मामले को लेकर राजस्व विभाग के कानूनगो से बात की गई तो उन्होंने बताया नायब तहसीलदार व पहाड़ी थाना पुलिस को साथ में लेकर इनकी जमीन की पैमाइश कर दी गई है जब पहाड़ी थाना के सरकारी नंबर फोन लगाकर जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा हल्का प्रभारी से बात कर लीजिए हल्का प्रभारी द्वारा बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है राजस्व विभाग कोई सही तरीके से काम नहीं करता हम इनका खेत कब्जा दिलाने नही जाएंगे जब तक हमारे ऊपर के अधिकारी आदेश नही करते है उन्होंने यह भी बताया कि जमीन कुंजबिहारी की है। प्रहलाद लोगो की नही वो लोग जबरजस्ति मंदिर की जमीन और इनकी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं।