May 18, 2022

जमैका की राजधानी किंग्स्टन में बनी अंबेडकर के नाम पर सड़क


किंग्स्टन। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 16 मई 2022 को जमैका की राजधानी किंग्स्टन में डॉ बीआर अंबेडकर के नाम पर एक सड़क और भारत के संविधान के वास्तुकार के कार्यों को उजागर करने वाले एक स्मारक का उद्घाटन किया।

जमैका इंफॉर्मेशन सर्विस ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर एवेन्यू किंग्स्टन में टॉवर स्ट्रीट का हिस्सा है। सरकारी कायक्रमों, परियोजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।

स्थानीय सरकार और ग्रामीण विकास मंत्री डेसमंड मैकेंजी और राष्ट्रपति कोविंद ने डॉ अंबेडकर के मूल्यवान कार्यों को उजागर करने वाले एक स्मारक का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किंग्स्टन शहर में डॉ. अम्बेडकर एवेन्यू का उद्घाटन किया है। राष्ट्रपति ने कहा, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को उसके घर से इतनी दूर पहचाना जा रहा है। 

डॉ. बीआर अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रगतिशील विचारों को पेश किया। डॉ. अम्बेडकर ने असमानता को दूर करने की दिशा में काम करने के लिए लोगों को शिक्षित और प्रेरित किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोग जमैका में डॉ. अम्बेडकर की प्रासंगिकता पर सवाल उठा सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि डॉ. अम्बेडकर और मार्कस गर्वे जैसे लोगों को एक राष्ट्र या समुदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता है। सभी के लिए समानता का उनका संदेश और सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने की उनकी अपील सार्वभौमिक है।

उन्होंने कहा, इसलिए डॉ. अंबेडकर का संदेश भारतीयों के लिए उतना ही प्रासंगिक है जितना कि जमैका के लोगों और दुनिया के हर हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए।

राष्ट्रपति कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार 15 मई 2022 रात जमैका की राजधानी किंग्सटन पहुंचे। किसी भारतीय राष्ट्रपति की कैरेबियाई देश की यह पहली यात्रा है।

राष्ट्रपति दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर जमैका पहुंचे हैं। जमैका और भारत के मैत्रीपूणज़् संबंध हैं। जमैका भी गिरमिटिया देशों में से एक है, जहां लगभग 70,000 भारतीय प्रवासी रहते हैं। ये लोग दोनों देशों के बीच एक जीवित सेतु की तरह हैं।

Also Read किंग्स्टन में स्थापित किया गया भारत-जमैका मैत्री उद्यान, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया उद्घाटन



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch