December 03, 2024

एयरपोर्ट पर कार्गो लगेज में स्कैनिंग के दौरान डिब्बे में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप


यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में नवजात बच्चे का शव मिला है। नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुरियर कंपनी द्वारा नवजात बच्चे के शव को डिब्बे में पैक करके लाया गया था। हालांकि, स्कैनिंग के दौरान कार्गो में नवजात बच्चे के शव का खुलासा हो गया।

स्कैनिंग के दौरान खुलासा
जानकारी के अनुसार, कुरियर एजेंट लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो पर अन्य सामान के साथ नवजात का शव भी पार्सल कराने आया था, लेकिन इसका खुलासा हो गया और शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद कुरियर एजेंट को पकड़कर सीआईएसएफ के हवाल कर दिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि शव क्यों भेजा जा रहा था।

एयरपोर्ट चौकी प्रभारी ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट कार्गो परिसर में नवजात का शव मिला है इसके बारे में कोरियर कराने आये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही हैं। फिलहाल किसी व्यक्ति द्वारा नवजात के शव को परीक्षण कराने के लिए बाम्बे भेजने की बात सामने आ रही है लेकिन इसके सम्बन्ध में हवाई मार्ग से जाने वाले कोई कागजात कोरियर एजेन्ट नहीं दिखा पाया है फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch