September 20, 2023

हिसार में एशियन खेलों में पहलवान बजरंग पूनिया का बिना ट्रायल चयन किए जाने पर फूंका पुतला


हिसार । एशियन खेलों में पहलवान बजरंग पूनिया का बिना ट्रायल चयन किए जाने पर हिसार में पहलवान विशाल के परिजनों व सिसाय के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ​पहलवान बजरंग पूनिया का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पहलवान विशाल के भाई कृष्ण ने कहा कि बिना ट्रायल बजरंग पूनिया को एशियन गेम्स में भेजा जाना सरासर गलत है।
सरकार और कुश्ती फेडरेशन को चाहिए कि बजरंग पूनिया का ट्रायल करवाया जाए। उसके बाद ही एशियन गेम्स भेजा जाए। सुबह करीब 11 बजे विशाल के परिजनों के साथ किसान संगठन व काफी संख्या में लोग क्रांतिमान पार्क में इकट्‌ठा हुए। पार्क से सड़क पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और बजरंग पहलवान का पु​तला फूंका। विशाल के भाई ने बताया कि विशाल ने 4 बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, जूनियर एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch