June 04, 2024

Election Result 2024 : रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर


Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. हालांकि, भाजपा बहुमत से काफी दूर दिख रही है. नतीजों में अभी इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है.

अभी तक के नतीजों से लग रहा है कि भाजपा की अगुवाई में एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएगा और पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. मगर खिचड़ी सरकार के भी संकेत दिख रहे हैं. जब तक सभी नतीजे नहीं आ जाते, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है. कई सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और कई सीटों पर हार-जीत के नतीजे आ गए हैं. आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. आज शाम तक देश की 542 लोकसभा सीटों के नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे.

कई बड़े VIP हारे
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में कई हॉट सीटों पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला हार गए. उन्होंने चुनाव जीतने पर निर्दलीय कैंडिडेट अब्दुल राशिद को जीत की बधाई दी.

मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह की हार की खबर है. उन्हें बीजेपी की कंगना रनौत ने हताया.

हैदराबाद से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी की माधवी लता को हरा दिया है.

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से हार गए हैं.

वाराणसी में कांग्रेस के अजय राय, पीएम मोदी से हार गए हैं.

जयपुर से बीजेपी उम्मीदवार मंजू शर्मा जीतीं, कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को दी मात.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch