November 21, 2024

Exit Poll Results : महाराष्ट्र और झारखंड के एग्जिट पोल में महायुति और बीजेपी गठबंधन की सरकार


Maharashtra-Jharkhand Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड में उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है. महाराष्ट्र में जहां 288 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ है, वहीं झारखंड में 81 सीटों पर राजनीतिक दलों की साख दांव पर लगी है. दोनों ही प्रदेशों में किसे बहुमत मिलने की संभावना है, ये भी अब साफ हो चुका है. ज्यादर एग्जिट पोल में दोनों ही प्रदेशों में एनडीए सरकार ही बनती नजर आ रही है।

दैनिक भास्कर के रिपोर्टर्स पोल में महाविकास अघाड़ी आगे, झारखंड में क्या है हाल?

महाराष्ट्र में दैनिक भास्कर के भास्कर रिपोर्टर्स पोल में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनती दिख रही है। महायुति को 125-140 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 135-150 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 20-25 सीटें जा सकती हैं। झारखंड में भास्कर रिपोर्टर्स पोल ने एनडीए को 37-40 तो इंडिया गठबंधन को 36-39 सीटें दे रही है। अन्य के खाते में 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी कांटे की टक्कर है।

SAS के एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को किया आगे

अभी तक के एग्जिट पोल के नतीजे जहां महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार बनवा रहे थे, लेकिन इस बीच एक सर्वे ने महाविकास अघाड़ी को खुश होने का मौका दिया है।SAS के एग्जिट पोल ने अपने सर्वे में महाविकास अघाड़ी को 147-155 तो महायुति को 127-135 सीटें दे रहा है। अन्य के खाते में 10-13 सीटें जाती दिख रही हैं।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत

झारखंड को लेकर एक्सिस माय इंडिया ने एकदम उलट नतीजे दिए हैं। इनके नतीजे की मानें तो जेएमएम के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन को 53 तो बीजेपी गठबंधन को 25 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।

Chanakya Strategies के पोल नतीजों में झारखंड में किसकी सरकार

झारखंड में Chanakya Strategies की मानें तो बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 45-50 सीटें हासिल कर सकता है, तो वहीं जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 35-38 सीटें मिल सकती हैं।

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी महायुति सरकार, महाविकास अघाड़ी को निराशा

महाराष्ट्र में पोल डायरी के एग्जिट पोल के नतीजे भी महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनने की बात कही है। पोल डायरी की मानें तो बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को 122-186 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी को 69-121 सीटें मिलती दि रही हैं। PMARQ के सर्वे में भी महाराष्ट्र में महायुति सरकार की बनती दिख रही है। महायुति को 137-157 तो महाविकास अघाड़ी को 126-146 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ के जेवीसी एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए-इंडिया में कांटे की टक्कर

झारखंड के लिए टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन और जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच करीबी मुकाबला होने का संकेत दिया है। भाजपा + गठबंधन को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि जेएमएम + गठबंधन को 30 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है। एग्जिट पोल से संकेत मिलता है कि छोटे दल या निर्दलीय लगभग 1 सीट हासिल कर सकते हैं।

झारखंड में बीजेपी की सरकार, पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में दावा

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन झारखंड में सत्ता हासिल कर सकता है। 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 सीटों के साथ, एनडीए के 42 से 48 सीटों के बीच जीतने का अनुमान है। एनडीए की सहयोगी आजसू पार्टी को 2 से 5 सीटें मिलने की उम्मीद है। जेएमएम के नेतृत्व वाले भारत गठबंधन के 16 से 23 सीटों के बीच जीतने का अनुमान है,जिसमें कांग्रेस को 8 से 14 सीटें मिलने की संभावना है।

चाणक्य के एग्जिट पोल में महायुति की सरकार

मैट्रिज के बाद अब चाणक्य एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के लिए मजबूत प्रदर्शन का अनुमान लगाया है, जिसमें 288 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के लिए 150 से 160 सीटें जीतने की संभावना है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के 130 से 138 सीटों के बीच सुरक्षित होने की उम्मीद है, जो दोनों गठबंधनों के बीच करीबी मुकाबले का संकेत देता है। छोटे दलों और निर्दलीयों के 6 से 8 सीटें जीतने का अनुमान है, जो संभावित रूप से अंतिम परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।

झारखंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार, मैट्रिज ने दे दिए नतीजे

मैट्रिज के अनुमान के अनुसारा,भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 42 से 47 सीटों के बीच मिलने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 25 से 30 सीटों के बीच मिलने की उम्मीद है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch