October 10, 2024

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस


मुंबई : देश के प्रख्यात उद्योगपति श्री रत्न टाटा का बुधवार, देर रात मुंबई हॉस्पिटल में निधन हो गया है । टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने श्री रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है । उन्होंने कहा है कि 86 वर्षीय रतन टाटा, सबके दोस्त और मार्गदर्शक थे । “It is with a profound sense of loss that we bid farewell to Mr. Ratan Naval Tata, a truly uncommon leader whose immeasurable contributions have shaped not only the Tata Group but also the very fabric of our nation” . श्री रतन टाटा का शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति गहरा समर्पण सदियों तक स्मरणीय रहेगा ।

उन्होंने यह भी कहा है कि मैं टाटा परिवार की ओर से श्री रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संदेश में कहा है कि सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।


उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे। उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी। वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे।

उनका निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch