October 17, 2024

1 करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, बड़ी वारदातों को दे चुकी है अंजाम


रायपुर । तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है। 60 वर्षीया सुजाता विभिन्न राज्यों में हुए बड़े नक्सली हमलों में शामिल रही है। वह नक्सली कमांडर कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी की विधवा है, जो 2011 में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में मुठभेड़ में मारा गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहचान छुपा कर यहां आई इनामी महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गुरुवार सुबह खम्मम के अस्पताल जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ मोना बाई, पदमा और झांसीबाई को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सुजाता से पूछताछ कर रही है।

सुजाता की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा की दर्जनों नक्सली घटनाओं में उसकी सक्रियता रही है। जानकारी के मुताबिक उसने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नक्सली हमलों की योजना बनाई और उन्हें अंजाम दिया। चार राज्यों में उसकी गतिविधियों को देखते हुए उसपर एक करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था।

इन बड़ी वारदातों की रची थी साजिश
2007 में एर्राबोर में 23 जवान शहीद हुए थे।
अप्रैल 2010 में ताड़मेटला में 76 जवान।
2010 में गादीरास में 36 जवान शहीद हुए।
2013 में झीरम में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमले में 31 जवान शहीद।
2017 में चितागुफा में 25 जवान।
मिनपा में 17 जवान।
टेकुलगुडेम में 21 जवान शहीद हुए थे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch