May 18, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण : प्रियंका का बेबाक अंदाज, कहा - मेरे दोस्त साधारण,और मैं भी साधारण जीवन जीतीं हूं। मैंने कभी विदेश में पढ़ाई नहीं की। मैं यही पढ़ी हूं


लोकसभा चुनाव के पाँचवें चरण में देश में जिन सीटों पर चुनाव होना है उनमें हमेशा से गाँधी परिवार की विरासत के तौर पर चर्चा का केंद्र बने रहने वाली रायबरेली और अमेठी की सीट पर भी चुनाव है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने बेबाक़ अन्दाज़ में पूछे गये सवालों का जवाब दिया। एक निजी चैनल पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की और बड़ी ही बेबाकी से सभी सवालों के जवाब दिए।

आप चुनाव क्यों नहीं लड़ रही है?

हम दोनों ही पूरे देश में प्रचार कर रहे थे हम दोनों ही चुनाव लड़ेंगे तो अलग अलग प्रचार पूरे देश में नहीं कर पाते यही रह जाते 15 दिन , मैं चुनाव लड़ूँगी या नहीं ये बड़ी बात नहीं है लड़ना होगा तो लड़ूँगीं ।

राहुल अमेठी से भाग गए है?

मोदी जी क्यूँ नहीं लड़ रहे हैं वडोदरा से हम भाजपा की रणनीति पर नहीं चलेंगे भाजपा चाहती है हम दोनों एक ही जगह बैठ जाये पूरे देश में प्रचार न करे ।

अमेठी राय बरेली से हमारा रिश्ता अलग है , ये गहरा जज़्बाती रिश्ता है, हमारा यहाँ के लोगो से जनता भी जानती है,सोनिया जी राहुल जी राजीव ने क्या किया रायबरेली और अमेठी में यहाँ की जनता जानती है ।

रेल कोच फ़ैक्ट्री,तमाम अस्पताल, हाईवे , विकास कभी रुकता नहीं। आज आप दो काम करेंगे कल आप को चार काम करने पड़ेंगे। एम्स खोलने की बात आई तो बवाल मचा लेकिन राहुल जी ने किया कभी सरकार रहती है कभी नहीं रहती ।

 अमेठी में राहुल चुनाव हारे थे?

 हमारा मक़सद सिर्फ़ चुनाव नहीं है। स्मृति ईरानी वहाँ सिर्फ़ चुनाव लड़ने और जीतने आई है। हमारा मक़सद सिर्फ़ सेवा करना है । हमारे ख़िलाफ़ दुष्प्रचार किया गया कि हम ज़मीन हड़पने आये है लेकिन लोग समझ गये है सच जान गये है ।

क्या रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ेंगे?

हम डट के लड़ रहे हैं हम दोनों जगह चुनाव लड़ रहे हैं अमेठी में हम चुनाव लड़ रहे हैं रायबरेली में भी चुनाव लड़ रहे है , किशोरी लाल शर्मा की अमेठी से प्रत्याशी है वो स्मृति ईरानी को हरायेंगे ।

प्रियंका जनता से इमोशनल अपील करतीं हैं?

भाजपा चाहती है आप हमारे शहीद पिता को देश द्रोही कहे, हमारी दादी को शहीद की जगह देश द्रोही कहे। हम सच कहते है मैं 19 साल की उम्र में अपने पिता के टुकड़े लाई हूँ। मैं गर्व से कहती हूँ और कहूँगी मेरे पिता - दादी ने शहादत दी है। और मुझे इल्ज़ाम लगा रहे है कि मैं इमोशनल अपील करती हूँ। मोदी जी खामां खां रोते है वो इमोशनल अपील नहीं है ।

रायबरेली और अमेठी की जनता ने हमेशा हमारी मुश्किल में मदद की है ।काम के बल पर वोट माँगिये, मंगल सूत्र पर वोट क्यों माँग रहे है। दस साल में क्या किया,बेरोज़गारी के लिए क्या किया, एक बार जनता को बताये मोदी जी। मंहगाई पर क्यों कुछ नहीं कहते, लोगो को घबराहट होती है जब समान ख़रीदने जाते है तो पैसे कम पड़ जाते है। जवाब दे मोदी जी मंच पर आकर ।

उज्जवला किसकी स्कीम थी? राशन की स्कीम ,कॉंग्रेस की स्कीम थी। भाजपा को लगता है ये एहसान कर रहे है ये काम है उनका ।

लाल गंज में पूरा पुल टूट के गिर गया लाल गंज के पुल का मोदी जी ने उद्घाटन किया ।

आप बेफ़ज़ूल की बातें करते है ,जनता को बताइये जो वो जानना चाहते है। आप ने बैंक के लोन माफ़ करा दिये पैसे वाले लोगो के ।

मोदी जी चमकते हुए पीएम, बड़े बड़े सेठों के साथ, बड़े बड़े देशों के पीएम के साथ ,लेकिन जनता समझ गई है कि हमारे जीवन में कुछ नहीं बदला इस लिए कांग्रेस पार्टी अपनी गारंटी देती है ।

 कांग्रेस पर एंटी हिंदू का ठप्पा लगा है?

बड़े बड़े घराने के लोगो के मीडिया चैनल है और हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता महात्मा गाँधी थे। उनका पूरा आंदोलन सत्य अहिंसा पर चला। जो हिंदू धर्म की सीख है महात्मा गाँधी की को जब गोली लगी उनके मुख से क्या निकला हे राम ।

अपनी विचारधारा का खंडन कर दिया एक दिन कुछ कहते है अगले दिन बदल देते है? राम मंदिर ना जाना क्या गलती थी?

धर्म राजनैतिक मामला नहीं है। हम लोगो की भावनाओं का आदर करते है। भाजपा ने आमंत्रण नहीं भेजा। लेकिन हम देश की भावनाओं का आदर करते है हम जनता के प्रतिनिधि है ।

महिला हूँ लड़ सकती हूँ की मुहिम का क्या हुआ?

* ये मुहिम अच्छी थी यूपी में चली नहीं। लेकिन उसका एक अलग नतीजा आया कि पूरे देश में चेतना आई कि महिलायें एक महत्वपूर्ण शक्ति है। राजनैतिक् दलों में जागरूकता आई है। महिलाओं को लेकर ये अच्छा है,हम चाहते थे देश में महिलाओं को लेकर चेतना आये ।

 कांग्रेस गाँधी परिवार की पार्टी है ?

 हमारी पार्टी यूपी में 32 सालों तक सरकार में नहीं रही। मैं जब भी यूपी में काम कर रही थी और मेरे काम का नतीजा इस चुनाव में दिखेगा। ये हमें मालूम था कि उस चुनाव में नतीजा नहीं आयेगा परंतु आज यूपी में अण्डर करंट है उसकी वजह है कि हम गाँव में हर जगह लड़े है ।

आप लोग ने गंभीर आरोप लगाया है कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिरा दी?

पीएम के पद की गरिमा होती है। महान नेताओं ने इस पद को सम्भाला है, किसी ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। आप जनता को बेवक़ूफ़ समझ रहे है ।

नया भारत चाहता है ,हमें नया प्रत्याशी चाहिये, परिवार का नहीं चाहिये, भाजपा का भी गीनिये कितने परिवार इनकी पार्टी में है। हमारी पार्टी इनकी तरह नहीं है जहाँ सिर्फ़ मोदी जी और अमित शाह निर्णय लेते है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है हमारे यहाँ परिवार निर्णय नहीं लेता भाजपा में तो मंत्री रोते है अकेले में ।

प्रियंका गाँधी का कामदार वर्सेज़ नामदार पर क्या कहना है?

 सबसे बड़े नामदार मोदी की ख़ुद है, क्यों नहीं जाते, क्यों जनता से सच नहीं बताते है। मोदी जी बनाम नेहरू गाँधी परिवार के सवाल पर। कहाँ मोदी की को मेरे परिवार को लेकर सनक है। हमें नहीं है। हम विपक्ष में है। सवाल उठाना हमारा काम है। हम विपक्ष के नेता है हम सवाल उठायेंगे हम मोदी जी के चमचे नहीं है ।

मोदी जी बड़े खरबपतियों के क़र्ज़ माफ़ कर रहे है ये राजनीति सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर लेंगे ।

चाय वाला पीएम बन कांग्रेस को ये हज़म नहीं है ?

हमने कभी ऐसा नहीं कहा। ये लोकतंत्र हमने ऐसा बनाया कि मोदी जी आज ग़रीब परिवार से आकर पीएम बने हमने कभी ऐसा नहीं कहा ।

 ये चुनाव अगर हारती है कांग्रेस तो नेहरू गाँधी परिवार के अलावा कोई और कमान सम्भालेंगा?

 हमारे घर में एक बार एक राजनैतिक ज्योतिषी आये पिता की का इंतज़ार कर रहे थे। मैं वहाँ से गुज़र रही थी। मेरा हाँथ देखा और कहा आप एक दिन पीएम बनेंगी। इतने में पिता जी आ गये और उन्होंने कहा कि तुम्हें ये सब नहीं करना है यहाँ कहाँ आ गई तुम बिलकुल दिमाग़ में मत लाना ये बात ।

राहुल गाँधी में क्या फ़र्क़ आया है?

राहुल बहुत गंभीर है। राहुल हमेशा सच बोलते है। इस बात से मैं चिढ़ती भी हूँ। वो हमेशा सच बोल देते है चाहे आप को पसंद आए या न आए। वो थोड़ा मुँह फट है । राहुल डरते नहीं है भाजपा ने इतनी महँगी कैपेन चलाई लेकिन वो नहीं डरे। देश की जनता समझ चुकी है कि राहुल गाँधी डरते नहीं और सच बोलते है ।

 क्या राहुल पीएम बन सकते है?

 बिल्कुल बहुत अच्छे पीएम बनेंगे मोदी जी आए राहुल जी से धर्म पर चर्चा करे उन्हें बहुत गहरी जानकारी है ।

 क्या प्रियंका कांग्रेस की ब्रह्मास्त्र है?

मैं थोड़ा बारीक तरीक़े से देखती हूँ। झंडे बैनर नहीं बटें तो बटवाती हूँ मैं तीन बजे तक जगती हूँ यहाँ ।

 अफ़वाह है कि चुनाव के बाद आप बाई इलेक्शन लेडेंगी ,आप यहाँ से सीएम कैंडिडेट होंगी?

 ये आप लोगो की सोच है आप लोग मेरा अवतार बनाते है । मैं कभी विदेश नहीं गई पढ़ने मैं यही पढ़ी मेरे दोस्त साधारण है मैं साधारण जीवन जीती हूँ ये आज एक स्पष्टीकरण देना चाहती हूँ ।

सौजन्य - आज तक
साभार - राजदीप सरदेसाई



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch