April 25, 2025

BIG NEWS : LOC पर पाकिस्तान की सेना ओर से फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब


नई दिल्ली: LOC पर पाकिस्तान की सेना ने कुछ जगहों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। भारतीय सेना के अधिकारी आगे की जानकारी जुटा रहे हैं।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जल्द ही श्रीनगर और उधमपुर के लिए रवाना होंगे। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, वह कश्मीर घाटी में तैनात सेना के वरिष्ठ कमांडरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मिलेंगे। वह घाटी में मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। साथ ही, वह नियंत्रण रेखा (Line of Control) पर पाकिस्तान सेना द्वारा किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के प्रयासों की समीक्षा करेंगे।

आज दोपहर पहलगाम पहुंच सकते हैं राहुल गांधी
विपक्ष के नेता राहुल गांधी श्रीनगर आ रहे हैं और उनके पहलगाम जाने की संभावना है। वह दोपहर करीब 12 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। इसके बाद पहलगाम का दौरा कर सकते हैं। राहुल गांधी से पहले सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम का दौरा करेंगे।

घायलों से मिलेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी आज अनंतनाग के अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका हाल जानेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा विपक्ष सरकार के साथ है और सरकार के फैसलों का समर्थन करता है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch