May 01, 2024

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामला, आरोपी खुदकुशी की कोशिश की, मचा हड़कंप


Salman Khan residence firing case : सलमान खान के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुज थापन पर हथियार मुहैया कराने का आरोप है. मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं. इसी अपार्टमेंट में सलमान खान रहते हैं. घटना के बाद पुलिस ने दोनों शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात से गिरफ्तार किया था और हथियार आपूर्तिकर्ताओं सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को पंजाब से गिरफ्तार किया था.

सभी आरोपी 8 मई तक पुलिस हिरासत में
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने तीनों आरोपी गुप्ता, पाल और थापन को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें आठ मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी
गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई इस मामले में आरोपी हैं. माना जा रहा है कि अनमोल फिलहाल अमेरिका अथवा कनाडा में है. अनमोल ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी प्रकरण की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि उसका ‘आईपी एड्रेस’ पुर्तगाल का मिला है.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch