November 21, 2023

मध्य भारत के इंदौर में पहला अपोलो डेंटल अस्पताल प्रारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार


इंदौर ।  छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश सहित भारत वर्ष के प्रख्यात यूरोलॉजिस्ट, रोबोटिक और ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सौरभ चिपड़े एवं डॉ. ज्योति चिपडे ने एक और उपलब्धि हासिल की है। मध्य भारत में पहले अपोलो डेंटल अस्पताल की शुरुआत की गई है। विगत दिनों इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा डॉ. ज्योति चिपडे सहित कई गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ चिकित्सको की उपस्थिति में इंदौर में पहले अपोलो डेंटल अस्पताल की शुरुआत की है। डॉ. सौरभ चिपड़े अपोलो हॉस्पिटल्स, इंदौर के यूरोलॉजी एंड ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट के हिस्से के रूप में शामिल  हैं। 

एक जाने-माने चिकित्सक, शोधकर्ता और शिक्षक, डॉ. चिपडे अपने साथ न केवल सुपर-स्पेशियलिटी यूरोलॉजी देखभाल का अनुभव लेकर आते हैं, बल्कि नवीनतम अनुभव भी लाते हैं जिसमें रोबोटिक्स और ट्रांसप्लांट भी शामिल है। एम्स, नई दिल्ली और एसजीपीजीआईएमएस के पूर्व छात्र डॉ. चिपडे ने विश्व प्रसिद्ध रोबोटिक्स संस्थान आरपीसीआई, न्यूयॉर्क, यूएसए से रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वहीं  डाक्टर ज्योति चिपडे मघ्य भारत की विशेषता हासिल प्राप्त डेंटिस्ट और कास्मेटिक सर्जन है। इस अस्पताल के प्रारंभ होने से मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ एवं मध्य भारत के रोगियों को अब बड़े शहरों की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा। जिससे रोगियों सहित परिजनों के समय और धन की बचत होगी साथ ही उतम स्वास्थ्य सेवाएं भी प्राप्त होगी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch