March 30, 2024

आडवाणी समेत पांच विभूतियों को आज मिलेगा सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज  पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। देश के दो पूर्व प्रधामंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पी. वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, हरित क्रांति के माध्यम से खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रख्यात विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इन विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।


चौधरी चरण सिंह को सम्मान देने की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ”यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न  से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।”


पीएम ने कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न  देने की भी घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, “यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार हमारे देश में कृषि और किसानों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एम.एस. स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने भारत को आत्म-सम्मान हासिल करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनौतीपूर्ण समय के दौरान कृषि पर निर्भरता और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।”



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch