July 17, 2023

बांके बिहारी मंदिर के पास और दुकानों में भरा बाढ़ का पानी


राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह मामूली बढ़ोतरी के साथ 205.52 मीटर से 205.58 मीटर पर पहुंच गया। इसके साथ ही वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे आस-पास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  हालांकि इसके बावजूद भीड़ में कोई कमी नहीं है। कई दुकानों में पानी चल गया है, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है. गंदे पानी की वजह से बदबू भी फैल गई है। इस बीच वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर कई फीट पानी भर गया है। चीरघाट पर मंदिर के दर्शन के लिए सड़क पर नाव में बैठकर पहुंचे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दस हजार से अधिक मकानों की बिजली काट दी गई है। 


बता दें कि यमुना के जलस्तर ने पिछले सप्ताह 207.49 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और यह 12 जुलाई को 208 मीटर के स्तर को पार कर गया था। जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। 


वहीं, दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जलस्तर में कमी शुरू हो गई है और लोग जल्द ही राहत शिविरों से अपने घर लौट सकेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पानी नीचे जाने लगा है। अब लोग राहत शिविरों से अपने घर वापस जा सकेंगे। हमें उनकी जिंदगी सामान्य करने में उनकी मदद करनी है। मेरी सबसे अपील है कि तन, मन, धन से लोगों की मदद करें। यह पुण्य का काम है।'' 




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch