September 18, 2023

हरियाणा के सीएम ने अंनतनाग मुठभेड़ में शहीद मेजर ढोचक के परिवार से मुलाकात की


नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को पानीपत जाकर सेना के शहीद मेजर आशीष ढोचक के परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। मेजर ढोचक जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हाल में हुए मुठभेड़ में शहीद हो गए। पानीपत में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए खट्टर ने शहीद सैन्य अधिकारी के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद मेजर ढोचक की पत्नी को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी।

खट्टर ने कहा, ‘‘मेजर ढोचक ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा कि गांव के पार्क का नाम भी मेजर ढोचक के नाम पर रखा जाएगा। आतंकवादियों के साथ बुधवार सुबह मुठभेड़ में सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट और सेना के जवान शहीद हो गए थे।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch