July 03, 2024

हाथरस भगदड़ : सत्संग स्थल बन गया श्मशान, घटना के बाद से बाबा फरार


  हाथरस भगदड़ : उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक सत्संग में भगदड़ मचने से 121  से अधिक लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद सत्संग स्थल श्मशान घाट बन गया है. चारों ओर लाश देखकर लोग सहमे हुए हैं. इस सत्संग का आयोजन नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के संगठन की ओर से किया गया था.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सत्संग खत्म होने के बाद जैसे ही बाबा अपनी कार में बैठकर रवाना हुए, अनुयायियों की भीड़ अंतिम दर्शन व चरण छूने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ी. जहां-जहां बाबा के चरण पड़े, वहां की मिट्टी उठाने के लिए उनके अनुयायियों में होड़ मच गई. बताया जा रहा है कि इसी दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई और 120 से अधिक लोग दब कर मर गए. हालांकि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और उसके बाद ही असली वजह पता चल सकेगी. उधर, राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) ने मोर्चा संभाल लिया है.


हाथरस भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में हाथरस भगदड़ की जांच के लिए सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की देखरेख में 5 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति नियुक्त करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch