April 14, 2024

सलमान खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, फरार हुए हमलावर, जांच में जुटी पुलिस


मुंबई  : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान  के घर के बाहर एक बड़ा हादसा हुआ। मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है। यह हवाई फायरिंग सुबह करीब 4.55 बजे हुई। दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। दोनों शूटर बाइक से आए थे और चार राउंड फायरिंग करने के बाद भाग गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। वो बाइक से आए और तेजी से फायरिंग करते हुए भाग निकले।


जिस समय यह घटना हुई उस समय सलमान खान घर पर ही थे। इससे पहले सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम मौके पर पहुंच गई है। न बांद्रा पुलिस CCTV फुटेज और आसपास के इलाके की जांच कर रही है।


क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। सलमान खान के बंगले के बाहर गोली किसने चलाई ये अभी जांच का विषय है, लेकिन सलमान खान पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले की जांच के लिए सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है। बता दें कि सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती रही हैं। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने तक की धमकी दी थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। सरकार ने सलमान को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है।


पिछले कुछ सालों में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। जिनमें परिवार को एक पत्र भेजना भी शामिल है। फिलहाल बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान के घर के बाहर यूं इस तरह से गोलियां चलने की खबर सामने आते ही एक्टर के फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं। सलमान की सुरक्षा को लेकर हर कोई चिंतित है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch