उत्तराखंड में मॉनसून कहर ढा रहा है। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने 12 से 14 अगस्त तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को 14 अगस्त तक अस्थायी रूप से रोक दिया है।
रुद्रप्रयाग के DM प्रतीक जैन ने बताया कि प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि मौसम सामान्य होने तक यात्रा टाल दें।
आपदा प्रबंधन के तहत सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। नेशनल हाइवे के ‘डेंजर जोन’ में 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात हैं, ताकि मार्ग बाधित होने पर तुरंत बहाल किया जा सके। नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।