May 08, 2025

यात्रियों को गंगोत्री धाम ले जा रहा हेलीकॉप्‍टर क्रैश, पांच की मौत


उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई है. हादसा गंगनानी क्षेत्र के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 7 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य घायल हुए हैं. बचाव दल मौके पर मौजूद है.

इन दिनों उत्तराखंड में चार धाम यात्रा भी चल रही है. ये तीर्थयात्रियों का हेलीकॉप्टर था या कोई दूसरा इसका पता अभी नहीं चला है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए पुलिस प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची. रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 7 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट कम्पनी का हेलीकाप्टर एरो ट्रिंक था. दुर्घटनास्थल पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम पहुंची हैं.

सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है. X पर पोस्ट करते हुए लिखा- उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch