April 18, 2025

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, आग का गोला बनकर जली, तीन युवकों की मौत


महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में एक सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले दो लड़के सगे भाई थे और तीसरा उनका दोस्त था। तीनों की उम्र 20 साल से कम थी। यह हादसा बाइक की तेज रफ्तार के कारण हुआ। बाइक में तीन लोग सवार थे और गाड़ी काफी तेज गति में थी। ऐसे में गाड़ी चला रहे युवक ने नियंत्रण खो दिया और उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक से उछलकर गिरे तीनों युवकों की मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई शामिल हैं। इनमें से दो भाई वसंतपुर के हैं और तीसरा युवक तेलंगाना का निवासी है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ से टकराते ही बाइक में आग लग गई। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें सड़क के किनारे जंगल में बाइक को जलते हुए देखा जा सकता है।

मृतकों में सौरभ सुभाशीष चक्रवर्ती (20 वर्ष) और साहेब सुभाशीष चक्रवर्ती (16 वर्ष) ग्राम बसंतपुर जिला गड़चिरौली निवासी है और शिरपुर (तेलंगाना) के विशाल भूपाल बाछाड़ (19 वर्ष) शामिल हैं। उनमें से दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक विशाल की चामोर्शी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों दूर-दूर जा गिरे और बाइक में तुरंत आग लग गई। वह पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। यह दुर्घटना गुरुवार (17) को करीब दोपहर घोट से आष्टी रोड पर ठाकुरनगर के स्थित पहाड़ी के पास हुई।

लापरवाही बनी मौत की वजह
तीनों युवक वसंतपुर से घोट जा रहे थे, तो ठाकुरनगर पहाड़ी के पास एक मोड़ पर उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक एक सागौन के पेड़ से टकरा गई। उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इसके अलावा, तेज रफ्तार दुपहिया को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल था, क्योंकि इसमें तीन लोग सवार थे। अगर इन लड़कों ने नियमों का पालन किया होता। हेलमेट पहनकर गाड़ी में बैठते और दो लोग ही इसमें सवार होते तो हादसे की आशंका कम रहती। हादसा होने पर भी जान बचने की संभावना बढ़ जाती।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch