August 20, 2024

भीषण हादसा : बागेश्वर धाम जा रहे 7 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, कई घायल


Chhatarpur Road Accident : मध्य प्रदेश के छतरपुर में मंगलवार को बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना मैं 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई

जबकि 6 से ज्यादा गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों मे बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जाते समय यह हादसा हुआ।

एनएच 39 पर कदारी के पास यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। सभी श्रद्धालु एक ऑटो में सवार होकर बागेश्वर धाम जा रहे थे। UP95AT2421 नंबर के ऑटो ने ट्रक (PB13BB6479) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था की 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

जबकि आधा दर्जन बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया और उपचार शुरू किया गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch