March 23, 2025

पति HIV पॉजिटिव, पत्नी के मना करने पर जबरदस्ती की कोशिश, फिर


बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की महिला द्वारा अपने पति के साथ संबंध बनाने से मना करने पर पति और सुसरवालों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है इधर उक्त घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की वही पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


 सूत्रों की माने तो महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि पति एचआईवी पॉजिटिव है जिसके बाद भी वह कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया हर दफा उसने संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इस बीच पति ने बीते दिन फिर से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया इस दौरान उसने मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की साथ ही उसके सास-ससुर ने भी उसे पीट दिया, वही महिला ने ये भी बताया कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर में पीड़िता के पति ने रक्तदान किया था उस दौरान पति के एचआईवी पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला का एचआईवी जांच कराया इस दौरान महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला को पति से शारीरिक संबंध न बनाने की सलाह दी थी महिला की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch