May 01, 2024

‘बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री से मिलना है…’ कहते ही महिला ने काटी हाथ की नस, मचा हड़कंप


भोपाल : मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. जहां पर इनकी कथा होती है वहां भक्तों की भारी तादात उमड़ती है. भक्त बाबा के दरबार में अर्जी भी लगाते हैं. एक बार बाबा फिर से सुर्खियो में आ गए हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में बाबा की भागवत कथा चल रही है, इस दौरान वहां पर एक महिला ने हाथों की नस काट ली है. महिला ने ऐसा क्यों किया जानते हैं.

मंगलवार को बागेश्वर धाम सरकार के कथावाचन कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा बढ़ गया, जब कथा सुनने आई एक महिला ने बीच में अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद आनन-फानन में महिला को पंडाल में खड़ी एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला कथा के बीच में सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी।

महिला ने काटी हाथ की नस

इंदौर के हीरा नगर के कनकेश्वरी धाम में बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा चल रही थी। जनाकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को कथा सुनने आई एक महिला रात करीब 8 बजे कथा खत्म होने के बाद सेवादारों से बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी। महिला बार-बार कह रही थी कि उसे बागेश्वर धाम सरकार से मिलना है, लेकिन यहां सेवादारों और बाकी लोगों ने उसे मिलने से रोक दिया। जिद पूरी न होने पर महिला ने पंडाल में भी अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। घटना के बाद तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेंस से महिला को तत्काल एमवाय भेजा गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch