October 14, 2024

जनपद की रैंकिंग में सुधार न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही - डीएम


रिपोर्ट,अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सोमवार को माह सितम्बर के शासन द्वारा निर्धारित सीएम डैशबोर्ड एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्टरेट सभागार में हुई।

जिलाधिकारी ने सोलर स्ट्रीट लाइट, एकीकृत बागवानी, विद्युत आपूर्ति, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, फसल बीमा योजना, कुसुम योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के कार्यों, सडकों का निर्माण, एम्बुलेंसों का संचालन, स्वास्थ्य सुविधाएं, राज्य वित्त, 15 वित्त आयोग, पर्यटन विकास कार्यों, निपुण भारत अभियान, पोषण मिशन, मिड डे मील, गोबंशों का संरक्षण, पशु टीकाकरण, शादी अनुदान योजना, मत्स्य संपदा योजना, पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, श्रम सम्मान योजना, पारिवारिक लाभ योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

आजीविका मिशन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने डीसीएनआरएलएम को निर्देशित किया कि जो जमीन विवादित है, उसका निस्तारण कराकर इस माह सुधार कराए। फैमिली आईडी के सम्बन्ध में समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला दिव्यांग अधिकारी को निर्देशित किए कि पेंशन व उप कृषि निदेशक किसान सम्मान निधि से लाभार्थियों को लाभ दिला कर सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में सुधार कराएं। निराश्रित गोवंश के लिए जिन नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है, समय-समय पर अपनी जिम्मेदारियों के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से वार्ता कर जमीन सम्बन्धी विवादों का निस्तारण कराएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग (जीएमडीआईसी) व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी की सीएम डैशबोर्ड पर स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखे। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों के अधिकारियों की वजह से जनपद की रैंकिंग खराब हो रही है, अगर सुधार नहीं हुआ तो सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, जिन अधिकारियों की रैंकिंग अच्छी है वह यथा स्थिति बनाएं रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर समीक्षा की जाती है, जो उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अगले माह में जनपद की प्रगति अच्छी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन सम्बन्धित विवाद व अन्य विवाद जो भी हो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी से वार्ता कर उसका निस्तारण कराएं।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष चन्द्र, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, डीसीएनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी इन्द्र नारायण सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक अनुराग शर्मा, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सन्तोष कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch