September 29, 2024

लेडी सिंघम के पास मुकदमा लिखवाने जाओगे, तो खुद मुकदमे में फंस जाओगे

थाना पहाड़ी बना आम जनता के लिए मुसीबत का केंद्र


रिपोर्ट,अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं और डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर थाना पहाड़ी में हालात बिल्कुल उलट हैं। यहां की नई थाना प्रभारी की तैनाती के बाद से पुलिस विभाग की "खाऊ-कमाऊ" नीति और लचर व्यवस्था ने जनता के बीच भारी असंतोष पैदा कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में एक गंभीर घटना घटी, जब एक प्रसव के लिए आई महिला लक्ष्मी देवी (26) के साथ आए गुंडा प्रवृत्ति के लोगों ने वहां तैनात डॉक्टर कार्तिकेय सिंह और फार्मासिस्ट अशोक सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने अस्पताल के सामान और दवाइयों को भी बर्बाद कर दिया। स्टाफ ने थाना पहाड़ी में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन वहां की प्रभारी निरीक्षक ने उल्टा पीड़ित मेडिकल स्टाफ को ही क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे डाली।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस थाना में जबसे नई प्रभारी निरीक्षक की नियुक्ति हुई है, तबसे हर मामले में पीड़ित के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करने का चलन शुरू हो गया है। इससे न्याय की उम्मीद लेकर थाना पहुंचने वाले लोग खुद ही कानूनी जाल में फंस जाते हैं। चाहे पत्रकार हो या आम नागरिक, कोई भी पहाड़ी थाना में मुकदमा दर्ज कराने जाता है, तो उसके खिलाफ उल्टे मामले दर्ज कर दिए जाते हैं।

इस बात के भी आरोप हैं कि क्रॉस केस दर्ज करने के बदले प्रभारी निरीक्षक मोटी रकम वसूलती हैं, जिससे अपराधियों को संरक्षण मिलता है और पीड़ितों को न्याय से वंचित रहना पड़ता है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस अधीक्षक इस ‘लेडी सिंघम’ के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करेंगे या फिर थाना पहाड़ी में अन्याय का यह खेल ऐसे ही चलता रहेगा?



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch