October 10, 2024

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा: करोड़ों की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, अधिकारी मौन


रिपोर्ट,अश्विनी श्रीवास्तव

कर्वी : चित्रकूट। तहसील कर्वी जनपद के ग्राम पंचायत अकबरपुर (ब) में श्रेणी 6 की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सदस्य अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि भू-माफिया सुरेश कुमार और महेश कुमार द्वारा गाटा संख्या 599 क और 598 पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।

राष्ट्रीय राज्यमार्ग की इस भूमि की कीमत लगभग पाँच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने इस भूमि का समतलीकरण करवाकर पिलर खड़े कर दिए हैं और निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान पति और लेखपाल की मिलीभगत का भी आरोप है।श्रीवास्तव के अनुसार, यह भूमि पूर्व में उपजिलाधिकारी द्वारा निरस्त की जा चुकी है और इसे ग्राम पंचायत की श्रेणी 6 ग्राम सभा आबादी की भूमि के रूप में अंकित कर दिया गया था।

इसके बावजूद भू-माफियाओं ने अधिकारियों से सांठगांठ करके इस पर कब्जा कर लिया है। ग्राम पंचायत सदस्य अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी से अवैध निर्माण को तुरंत रोकने और कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है। उनका कहना है कि सरकारी संपत्ति को बचाने के लिए त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है।इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। जनता सवाल कर रही है कि आखिर क्यों अधिकारी इस बड़े अवैध निर्माण पर मौन साधे हुए हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch