August 29, 2025

साली से शादी की जिद में हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा जीजा, पुलिस ने उतारा नीचे


कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। जिले के कोतवाली कल्याणपुर क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां नवल किशोर नाम का युवक अपनी साली से शादी करने की जिद में हाईटेंशन बिजली लाइन पर चढ़ गया। युवक ने धमकी दी कि जब तक उसकी शादी नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।

जानकारी के अनुसार, नवल किशोर की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने अपनी छोटी साली से शादी कर ली थी, जिससे उनकी एक बेटी भी है। अब उसने दूसरी साली से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे परिवार ने सख्ती से ठुकरा दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक गुस्से में खेतों में लगी हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया और ऊपर से चिल्लाने लगा।

युवक की हरकत से मौके पर भीड़ जुट गई। उसकी पत्नी बेटी को गोद में लेकर समझाने पहुंची, लेकिन वह नहीं माना। जब उसकी साली वहां पहुंची और नीचे उतरने को कहा, तो वह मान गया। इसके बाद भी वह परिवार से झगड़ा करता रहा।

तंग आकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवल किशोर को हिरासत में ले लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch