May 08, 2025

Pakistan Serial Bomb Blast : भारत ने एक्टिव किया S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, जम्मू के बाद अमृतसर में मार गिराए पाकिस्तान के कई ड्रोन


Operation Sindoor Latest Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. आतंकियों पर हुए प्रहार के बाद पाकिस्तान ने बीती रात भारत पर हमला करने की नाकाम कोशिश की. इसके बाद भारत ने जवाबी की और पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. अब एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, भारत ने 8 मिसाइल मार गिराई हैं. 

राजौरी-पूंछ में भारी गोलाबारी, जम्मू एयरपोर्ट पर स्वॉर्म ड्रोन हमला नाकाम

देश की सीमाओं पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलाबारी जारी है. गुलमर्ग में ड्रोन गतिविधि देखे जाने के बाद वायु सुरक्षा प्रणाली तुरंत सक्रिय कर दी गई है. वहीं, राजौरी और पूंछ के नियंत्रण रेखा (LoC) क्षेत्रों में भारी गोलीबारी और तोपों की आवाजों से माहौल तनावपूर्ण हो गया है. 

इस बीच, जम्मू एयरपोर्ट पर एक बड़े स्वॉर्म ड्रोन हमले को विफल कर दिया गया है. अन्य संवेदनशील ठिकानों पर भी ऐसे ही हमले की कोशिशों को समय रहते नाकाम कर दिया गया है. लगातार हो रही इन गतिविधियों से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए जा रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी के मद्देनजर PM नरेंद्र मोदी ने आज भारत सरकार के कई विभागों के सचिवों की हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की, जहां पीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित हाल के घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने परिचालन निरंतरता और संस्थागत लचीलापन बनाए रखने के लिए मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया.

मीटिंग में सभी सचिवों को अपने-अपने मंत्रालय के कार्यों की व्यापक समीक्षा करने तथा आवश्यक सिस्टम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें तत्परता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और आंतरिक संचार प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch