मुंबई। महाराष्ट्र को मिलने जा रही है भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस। नागपुर के अजनी और पुणे के बीच चलने वाली यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन कल 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह राज्य की 12वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसका संचालन और रखरखाव मध्य रेलवे (सीआर) करेगा।
यह ट्रेन राज्य के एक छोर से दूसरे छोर तक की यात्रा को तेज़ और आरामदायक बनाएगी। व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा यात्रियों के लिए यह बड़ा बदलाव साबित होगी।