May 18, 2022

किंग्स्टन में स्थापित किया गया भारत-जमैका मैत्री उद्यान, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया उद्घाटन


किंग्स्टन। भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कैरेबियाई देश की यात्रा पर रविवार 15 मई 2022 की रात जमैका की राजधानी किंग्स्टन पहुंचे। यहां उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। एक कार्यक्रम में जमैका के निचले सदन के विपक्ष के नेता मार्क होल्डिंग ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। चर्चा के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया और सांस्कृतिक संपर्कों और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

सोमवार 16 मई 2022 की शाम को, राष्ट्रपति ने किंग्स्टन में होप बॉटनिकल गार्डन का दौरा किया। वहां राष्ट्रपति ने भारत-जमैका मैत्री उद्यान का उद्घाटन किया। उन्होंने जमैका की प्रथम महिला लेडी एलेन की उपस्थिति में चंदन का पौधा लगाया। 

लेडी एलन पार्क की संरक्षक है। इस अवसर पर कृषि मंत्री पियरनेल चाल्र्स जूनियर और राष्ट्रीय संरक्षण फाउंडेशन के अध्यक्ष अल्फ्रेड थॉमस भी उपस्थित थे।

अंतिम कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रपति ने भोज में भाग लिया और भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों से मुलाकात की। भोज की मेजबानी जमैका में भारत के उच्चायुक्त मासाकुई रूंगसुंग ने की थी।

राष्ट्रपति कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार रात जमैका की राजधानी किंग्सटन पहुंचे। किसी भारतीय राष्ट्रपति की कैरेबियाई देश की यह पहली यात्रा है।

राष्ट्रपति दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर जमैका पहुंचे हैं। जमैका और भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। जमैका भी गिरमिटिया देशों में से एक है, जहां लगभग 70,000 भारतीय प्रवासी रहते हैं। ये लोग दोनों देशों के बीच एक जीवित सेतु की तरह हैं।

Also Read :  जमैका पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नये भारत के लिये भारतीय समुदाय का मांगा समर्थन



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch