November 01, 2024

दिवाली बाद महंगाई का वार, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 62 रुपये की बढ़ोतरी


नई दिल्ली। दिवाली पर लोगों को महंगाई की मार लगी है। तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिया है। इसके मद्देनजर 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज यानी शुक्रवार से ही लागू हो गई हैं।

बढ़ी हुई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,802 रुपये हो गई। 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमतों में भी 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अक्टूबर में भी हुई थी बढ़ोतरी
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹48.50 की बढ़ोतरी की थी। दिल्ली में 19 किलो ग्राम सिलेंडर के दाम 1802 रुपये हो गए हैं। पहले यह 1740 रुपये में मिलता था। मुंबई में यही सिलेंडर 1754 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1692.50 रुपये में आता था। कोलकाता में दाम 1911.50 रुपये हो गए हैं। पहले 1850.50 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में दाम बढ़कर 1964 रुपये हो गए हैं। पुराना रेट 1903 रुपये था।

हवाई जहाज ईंधन के दाम में भी बढ़ोतरी
घरेलू तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 1 नवंबर से विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की है। इस नवीनतम मूल्य वृद्धि से प्रमुख शहरों में एटीएफ की कीमतें दिल्ली में 90,538.72 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 93,392.79 रुपये, मुंबई में 84,642.91 रुपये और चेन्नई में 93,957.10 रुपये हो गई हैं। इससे पहले, ओएमसी ने एटीएफ की कीमतों में 5,883 रुपये प्रति किलोलीटर की कमी की थी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch