May 23, 2025

IRCTC ने लॉन्च किया SwaRail ऐप, एक ही जगह बुक होंगी सारी टिकट, यात्रियों को मिलेंगी ये सभी सुविधाएं


यह एप खास तौर पर यात्रियों की सभी डिजिटल जरूरतों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए तैयार किया गया है।अब IRCTC, UTS और दूसरे रेलवे एप्स के झंझट से छुटकारा मिलेगा। रेलवे के सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा डेवलप किया गया यह एप एक सुपर एप के रूप में पेश किया गया है।

कैसे करें इस्तेमाल?
'SwaRail' एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और अब तक इसे 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
एप को इस्तेमाल करने के लिए:

???? स्टेप-1: प्ले स्टोर पर जाकर ‘SwaRail’ सर्च करें और इंस्टॉल करें।
???? स्टेप-2: पुराने यूजर अपने IRCTC या UTS अकाउंट से लॉगिन करें।
???? स्टेप-3: नए यूजर मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं।
???? स्टेप-4: MPIN, फिंगरप्रिंट या फेस ID से लॉगिन करें।
???? स्टेप-5: पहली बार लॉगिन पर R-Wallet अपने आप बन जाएगा।

-6: एप के होमपेज से रिजर्व्ड, अनरिजर्व्ड या प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।

????️ ये सेवाएं भी मिलेंगी:
– PNR स्टेटस चेक
– ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग
– सफर में खाना ऑर्डर करने की सुविधा




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch