August 11, 2025

जगदीप धनखड़ के लापता होने की आशंका, संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र


देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद से न तो वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए हैं और न ही उनका कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। राउत ने कहा कि इस्तीफे से पहले 21 जुलाई को धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही सामान्य रूप से संचालित की थी और पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहे थे, लेकिन उसी शाम उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया।


राउत के अनुसार, कई सांसदों ने धनखड़ से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके स्टाफ से भी कोई जवाब नहीं आया। दिल्ली में अफवाह है कि उन्हें उनके आवास में नजरबंद किया गया है और उनकी सुरक्षा को लेकर संदेह है।


उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ राज्यसभा सदस्य सुप्रीम कोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं। राउत ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि पूर्व उपराष्ट्रपति की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सच्ची जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि अटकलों पर रोक लग सके।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch