Jammu attack latest : पाकिस्तानी आर्मी ने जम्मू में ताबड़तोड़ हमले किए हैं. ड्रोन और मिसाइलों से टारगेट किया है. पठानकोट एयरबेस पर भी अटैक किया गया है. पाकिस्तानी आर्मी के निशाने पर ज्यादातर सैन्य बेस हैं. इसके बाद एयर डिफेंस सिस्टम S400 को एक्टिव कर दिया गया. उसने 8 मिसाइलों और ज्यादातर ड्रोन को हवा में ही मार गिराया है. जम्मू अटैक का लाइव अपडेट यहां पढ़ें…
एक और बड़ी खबर आ रही है. अखनूर में भी तेज फायरिंग की आवाज सुनी जा रही है. सभी लोगों को बंकरों में भेजा जा रहा है.
जम्मू यूनिवर्सिटी के पास तीन ड्रोन गिराए गए हैं. एयर डिफेंस सिस्टम ने तीनों ड्रोन नष्ट कर दिए हैं. लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है.
शहर में बजे जंगी सायरन
पाकिस्तान के मिसाइल अटैक से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। ये मिसाइलें जमीन पर गिर ही नहीं पाई हैं। उससे पहले ही इन्हें तहस-नहस कर दिया गया। इस दौरान शहर में जंगी सायरन बजाए गए हैं। हाई अलर्ट के बीच ब्लैकआउट किया गया है। स्थानीय लोगों को घर से बाहर न निकलने का निर्देश दिया गया है।
रावलपिंडी से छोड़े गई मिसाइलें!
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने मिसाइलों को रावलपिंडी से छोड़ा था। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। दुश्मन देश पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है।
कुपवाड़ा में पाकिस्तान को जवाब दे रही भारतीय सेना
वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सैनिक पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।