Lok Sabha Chunav 2024 Results Updates: लोकसभा चुनाव-2024 के डाले गए वोटों की आज गिनती हो रही है. 8 बजे से ये प्रक्रिया शुरू हुई. रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है।
अकेले बीजेपी को बहुमत मिलना मुश्किल दिख रहा है. ऐसे में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की डिमांड बढ़ गई है. कांग्रेस सरकार बनाने के लिए दोनों पार्टियों से संपर्क कर सकती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से संपर्क साधा है। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि कोई दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई है। लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही चंद्रबाबू की एनडीए में दोबारा वापसी हुई थी। भाजपा आंध्र प्रदेश में भी पवन कल्याण की जनसेना और टीडीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
खबरें हैं कि तेदेपा के चंद्रबाबू नायडू के अलावा पीएम मोदी ने लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास और जनता दल (यूनाइटेड) से भी बात की है।
क्या हैं ताजा हाल
भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल भाजपा 237 सीटों पर आगे चल रही है और 2 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस 99 सीटों पर आगे है। 543 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 272 का आंकड़ा छूना जरूरी है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद विपक्षी गठबंधन ने वापसी कर ली थी।