June 01, 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 7 : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में वाराणसी समेत 57 सीटों पर मतदान शुरू


Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की 57 सीट पर मतदान होगा. बात करें इस चरण में बड़े वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी मतदान होगा जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.

इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान होगा. वहीं इस चरण में ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ होंगे.

इस चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3,574 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाताओं सहित 10.06 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करने के पात्र हैं. आज शनिवार को होने वाले मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी. अब तक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीट के लिए मतदान हो चुका है.

चुनाव मैदान में कुल 904 प्रत्याशी मौजूद हैं. इनमें शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अभिनेत्री कंगना रनौत हैं. इन चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनाव लड़ रहे हैं.

गंगा किनारे बसे प्राचीन आध्यात्मिक शहर वाराणसी से मोदी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में हैं. वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार एवं कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय चुनौती दे रहे हैं। राय दो बार पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को इस सीट पर चुनौती दे चुके हैं.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch