Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनावों की घोषणा 16 मार्च को की गई थी। सात चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया गया था। आज (30 मई) शाम 5 बजे सातवें चरण का चुनाव प्रचार का शोर थम जाएंगा। इसके साथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार भी खत्म हो जाएगा। 1 जून को वोटिंग होगी। इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों के लिए मतदान होगा। सातवें चरण में 904 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है।
1. बिहार (8 सीटें): नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद
2. हिमाचल प्रदेश (4 सीटें): कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला
3. झारखंड (3 सीटें): राजमहल, दुमका, गोड्डा
4. ओडिशा (6 सीटें): मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर
5. पंजाब (सभी 13 सीटें): गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला
6. उत्तर प्रदेश (13 सीटें): महाराजगंज, गोरखपुर, कुशी नगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, रॉबर्ट्सगंज
7. पश्चिम बंगाल (9 सीटें): दम दम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर
8. चंडीगढ़ (1 सीट): चंडीगढ़