रायपुर : छत्तीसगढ़ी फिल्मों को लेकर प्रदेश में लोगों का क्रेज बढ़ता जा रहा है. कुछ फिल्मों को अच्छी पब्लिसिटी मिलती है और कुछ फिल्में फ्लॉप भी हो जाती है. लेकिन फिर भी निर्माता रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते. पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म लॉकडाउन के मया की शूटिंग जमशेदपुर और कोलकाता जैसी जगह पर हुई है.
एमडी हबीब कृत प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म "लॉकडाउन के मया" 15 मार्च को सभी सिनेमा घरों में रिलीज होगी... फिल्म निर्माता एवं निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म में लॉकडाउन से संबंधित सभी चीजों को दिखाया गया है जिसमें लॉकडाउन के दंश के साथ लॉकडाउन में किस तरीके से लोग अपने घरों में सिमट कर रह गए थे सभी चीजों को दर्शाया गया है।
छत्तीसगढ़ी इस फिल्म में मनोरंजन के साथ लॉक डाउन को भी दिखाया गया है. उक्त संपूर्ण जानकारी करीम खान ने दी, जो फिल्म में कलाकार तथा कला निर्देशक भी है।