हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। शहर के एक OYO होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। महिला का प्रेमी घबराकर तीसरी मंजिल से कूद गया और नग्न अवस्था में हाईवे की ओर भाग निकला। यह दृश्य किसी ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
पति को था पत्नी पर शक, रिश्तेदारों के साथ पहुंचा होटल
बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था और पति को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था। शुक्रवार को वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ उस OYO होटल पहुंचा, जहां उसकी पत्नी ठहरी थी।
दरवाजा खुलते ही खुली पोल
पति ने होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया, जिसमें उसकी पत्नी गढ़मुक्तेश्वर निवासी दानिश के साथ मौजूद थी। दरवाजा खुलते ही पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पत्नी घबराकर बाथरूम में छिप गई, जबकि युवक ने भागने की कोशिश की।
अर्धनग्न प्रेमी ने लगाई छलांग, हाईवे की ओर भागा
प्रेमी दानिश नीली अंडरवियर हाथ में लिए कमरे की बालकनी से कूद गया और नग्न अवस्था में होटल से भाग निकला। हाईवे की ओर भागते समय उसे स्थानीय लोगों ने देखा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी, होटल से मांगे दस्तावेज
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल प्रबंधन से पूछताछ की। अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। होटल से यह भी पूछा गया है कि बिना उचित वैध दस्तावेज के कमरा कैसे दिया गया।