December 20, 2024

LPG टैंकर में हुआ ब्लास्ट , जद में आकर 20 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक , 5 की हुई मौत


जयपुर के अजमेर रोड स्थित भांकरोटा में आज सुबह एक भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। एक एलपीजी टैंकर में तेज धमाके के साथ आग लगने से भारी नुकसान हुआ। यह हादसा पुष्पराज पेट्रोल पंप के पास तब हुआ, जब टैंकर बगरू की ओर से टर्न ले रहा था और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद हुए धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

इस हादसे में पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आग की लपटों ने आसपास के 300-400 मीटर के दायरे में तबाही मचा दी। 29 ट्रक, पांच कारें, दो बसें, पांच बाइक और एक ऑटो जलकर खाक हो गए।

राहत कार्य और प्रशासनिक प्रयास

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत हाईवे खाली करवाया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। राहत और बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch