March 29, 2024

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में आया था हार्ट अटैक


Mukhtar Ansari Death:   माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल में मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी को जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले गुरुवार शाम बांदा जेल में बंद पूर्व सांसद व बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी की तबीयत दिल का दौरा पड़ने से बिगड़ गई है. सूचना मिलने पर बांदा के डीएम व एसपी जेल पहुंचे. उनके निर्देश पर मुख्‍तार को आनन फानन में बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल ले जाया गया.

बांदा के अस्पताल में मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है. इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है. जेल के एक अधिकारी के मुताबिक, मुख्‍तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल काॅलेज अस्‍पताल ले जाया गया. सूत्रों की मानें तो पेट में गैस व यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के कारण दो दिन पहले भी पूर्व सांसद को मेडिकल काॅलेज अस्‍पताल जे जाया गया था.




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch