February 05, 2025

महाकुंभ : हाथ में रुद्राक्ष और मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में लगाई डुबकी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहन रखे थे। हाथ और गले में रुद्राक्ष की मालाएं थीं। मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई।

स्नान के बाद पीएम ने सूर्य को अर्घ्य दिया। करीब 5 मिनट तक मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। संगम नोज पर गंगा पूजन किया। मां गंगा को दूध अर्पित किया, साड़ी चढ़ाई।


मोदी गंगा पूजन के बाद सीधे बोट से अरैल घाट पहुंचे। वहां से वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मोदी के संगम स्नान के दौरान सीएम योगी भी साथ रहे।

अबतक 39 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

वैसे, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में अब तक करीब 39 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी से पहले यहां गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्‍यनाथ कई हस्तियां स्‍नान कर चुके हैं. हाल ही में भूटान नरेश ने भी यहां पवित्र स्‍नान किया. कई देशों के प्रतिनिधि भी संगम में आ चुके हैं.

2019 के कुंभ में पखारे थे सफाईकर्मियों के पांव

पीएम मोदी ने 2019 के कुम्भ में 24 फरवरी को गंगा स्नान कर सफाईकर्मियों के पांव पखारे थे. इसके बाद पीएम मोदी 13 दिसंबर, 2024 को प्रयागराज आए थे. अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch