January 24, 2025

Maharashtra Blast: भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप


Maharashtra Blast: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को सुबह एक आयुध फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, धमाके से छत गिर गई थी जिसे JCB की मदद से हटाया जा रहा है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है। पुलिस एवं अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब साढ़े 10 बजे आयुध के परिसर में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले में जांच जारी है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch