मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विपक्षी दलों की आलोचना की और कहा कि वे केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचते हैं लेकिन "भेड़ और बकरियां" जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के साथ था, उन्होंने केवल यही सोचा कि पीएम मोदी को कैसे हराया जाए। जंगल के सभी जानवर, भेड़-बकरियां, एक साथ आकर शेर से नहीं लड़ सकते, और शेर तो शेर होता है, जंगल में केवल शेर का शासन होता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के सामने सभी लोग इकट्ठा हुए थे, उस वक्त क्या हुआ था ये सभी जानते हैं। 2019 में पीएम मोदी को हराने के लिए सब एक हो गए और जनता ने उन्हें ऐसी पटखनी दी कि विपक्ष 400 से घटकर 40 पर आ गया।