August 31, 2025

मन की बात : मोदी बोले "जो खेलता है, वो खिलता है"


Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 125वीं कड़ी में श्रीनगर में आयोजित खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल और पुलवामा में क्रिकेट की लोकप्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा - “जो खेलता है, वो खिलता है।”

अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने हालिया प्राकृतिक आपदाओं से हुए जन-धन के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जम्मू-कश्मीर ने दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

पहली उपलब्धि पुलवामा में आयोजित पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच रही, जिसे देखने के लिए रिकॉर्ड संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे। यह मैच रॉयल प्रीमियर लीग का हिस्सा था।

दूसरी उपलब्धि श्रीनगर की डल झील पर आयोजित पहला खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल रही। इसमें पूरे देश से 800 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें महिला खिलाड़ियों की भागीदारी भी पुरुषों के बराबर रही।

प्रधानमंत्री ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सबसे अधिक मेडल मध्यप्रदेश ने जीते, उसके बाद हरियाणा और ओडिशा का स्थान रहा। उन्होंने ओडिशा की खिलाड़ी रश्मिता साहू और श्रीनगर के मोहसिन अली से संवाद भी किया।

मोदी ने कहा – “एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना देश की एकता और विकास के लिए अनिवार्य है। खेल इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।”

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’

रविवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनी। इससे पहले वहां संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि

बैठक से पहले सभी केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं ने परिसर स्थित स्मृति मंदिर में पार्टी के पितृपुरुषों – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch