May 10, 2024

दो पत्नियों वाले पुरुषों को मिलेंगे दो लाख रुपए : कांग्रेस प्रत्याशी


लोकसभा चुनाव 2024 में चौथे चरण का मतदान 13 मई को होना है। इसके लिए सभी पार्टियां पूरे दम खम के साथ प्रचार में जुटी हुई हैं। बयानबाजी चरण पर है और नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच कई नेताओं की जुबान भी फिसल रही है। मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद वह चर्चा में बने हुए हैं। 

कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर जिसके दो पत्नियां हैं, उनके घर में दो लाख रुपये आएंगे। भूरिया रतलाम के सैलाना में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के घोषणापत्र को गलत तरीके से मतदाताओं को समझा दिया।

मध्य प्रदेश की रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने कहा "डरो मत, जो डरा वो मरा, इसलिए छाती ठोककर बात करो और 13 मई को कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता सबको आगे लाओ। कांग्रेस सरकार आते ही हमारा जो घोषणा पत्र है, हर महिला के खाते में एक-एक लाख रुपया जमा होगा। घर की सभी महिलाओं को एख-एक लाख मालूम है कि नहीं है, अब जिसकी दो पत्नियां हैं दो लाख जाएगा उसके घर में।" हालांकि, दो पत्नियों वाली बात कहने के बाद वह हंसने लगे, लेकिन उन्होंने अपने मतदाताओं को गलत जानकारी दे दी।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch