Modi Shapath Grahan LIVE: नरेंद्र मोदी की अगुआई में लगातार तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है. रविवार शाम को मोदी बतौर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कई मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. मोदी 3.0 में कई नई चेहरों को भी जगह दी जाएगी. इसके साथ ही पुराने चेहरों को भी नई कैबिनेट में जगह दी जाएगी. मोदी 3.0 के लिए राष्ट्रपति पूरी तरह से तैयार है. वहीं, कई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष और मेहमान भी मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह की गवाह बनेंगे.
मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल होने वाले अधिकांश सांसदों को पहले ही फोन आने शुरू हो गए थे. सूत्रों के अनुसार, मंत्रिपरिषद की सूची में एक दर्जन से अधिक भाजपा सांसदों के नाम हैं. इसमें सहयोगी दलों के सांसदों के नाम हैं. सूत्रों के अनुसार, लखनऊ लोकसभा सीट से जीतने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के केंद्रीय रक्षा मंत्री बने रहने की संभावना है. वहीं अमित शाह के पास ही गृह मंत्रालय का जिम्मा रह सकता है.
अब तक जिन 47 NDA नेताओं को कॉल आए
1. अमित शाह 2. मनसुख मंडाविया 3. अश्विनी वैष्णव 4. निर्मला सीतारमण 5. पीयूष गोयल 6. जितेंद्र सिंह 7. शिवराज सिंह चौहान 8. हरदीप सिंह पुरी 9. एचडीके 10. चिराग पासवान 11. नितिन गडकरी 12. राजनाथ सिंह 13. ज्योतिरादित्य सिंधिया 14. किरन रिजिजू 15. गिरिराज सिंह 16. गजेंद्र सिंह शेखावत 17. जयंत चौधरी 18. अन्नामलाई 19. एमएल खट्टर 20. सुरेश गोपी 21. धर्मेंद्र प्रधान 22. जीतन राम मांझी 23. रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा) 24. जी किशन रेड्डी 25. बंदी संजय 26. अर्जुन राम मेघवाल 27. प्रह्लाद जोशी 28. आजसू सांसद चंद्रशेखर चौधरी 29. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी 30. राम मोहन नायडू किंजरापु 31. रवनीत सिंह बिट्टू 32. जितिन प्रसाद 33. पंकज चौधरी 34. सीआर पाटिल 35. बीएल वर्मा 36. ललन सिंह 37. सोनोवाल 38. अनुप्रिया पटेल 39. प्रताप राव जाधव 40. अन्नपूर्णा देवी 41. रक्षा खडसे 42. अजय टम्टा 43. शोभा करंदलाजे 44. कमलजीत सहरावत 45. राव इंद्रजीत सिंह 46. राम दास अठावले 47. हर्ष मल्होत्रा
पहले खबर थी जीतन राम मांझी को कॉल गई है, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें अभी कोई कॉल नहीं आई है. इसी तरह की बात अनुप्रिया पटेल ने भी कही है.
एनडीए सहयोगियों के सहयोग से बनने वाले मोदी कैबिनेट 3.0 में तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं को दो, एनसीपी (अजित पवार) और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को एक-एक स्थान मिलेगा. इसके अलावा, कैबिनेट में मंत्री पद के लिए राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के नामों की पुष्टि हो गई है. उनके अपने-अपने विभागों को बरकरार रखने की संभावना है.