September 12, 2024

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ


नई दिल्‍ली: केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। अब 70 साल से ज्‍यादा उम्र के सभी बुजुर्ग आयुष्मान भारत स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। इसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव किया है। इससे पहले यह योजना सभी वर्ग के बुजुर्गों को शामिल नहीं करती थी।

अब 70 साल से ज्‍यादा उम्र के सभी लोग इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को यह बड़ा ऐलान किया है। अब 70 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( AB PM-JAY) में शामिल किया जाएगा। सरकार ने बताया कि इस कदम से लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को फायदा होगा। इन परिवारों में 6 करोड़ बुजुर्ग हैं। इन्‍हें परिवार के आधार पर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा
70 साल और इससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यानी अब केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए आयु सीमा को खत्म कर दिया है और 70 प्लस के हर बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का स्वास्थ्य सुविधा देने का फैसला किया है। इसमें आय का कोई सीमा बंधन नहीं रहेगा। यानी 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो इस योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch