PM Modi Swearing in Ceremony: नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण से पहले मोदी आज सुबह राजघाट-सदैव अटल पहुंचे, जहां उन्होंने गांधी और अटल को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वो वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को नमन किया. मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली को नो फ्लाइंट जोन घोषित किया गया है.
इस बार वे सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ले सकते हैं। इसमें लगभग 60 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, सबसे ज्यादा जगह बिहार को मिल सकती है। नई मंत्रिपरिषद में किन नामों को जगह मिलेगी, इसका इंतजार है। नरेंद्र मोदी रविवार शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार भाजपा के पास अपना बहुमत नहीं है और वह गठबंधन के बहुमत के साथ सरकार बना रही है, इसलिए इस बार सरकार में सहयोगी दलों की संख्या तो ज्यादा होगी ही, मंत्रिपरिषद का आकार भी पिछली दोनों बार की तुलना में ज्यादा बड़ा होगा।
मोदी के शपथग्रहण समारोह में सात राष्ट्राध्यक्षों श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ एवं भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।