Modi 3.0 Cabinet: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीएन) के संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकार्ड की बराबरी कर इतिहास रच दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। पीएम मोदी के शपथ लेते ही समूचा आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने हिन्दी में शपथ ली। उनके साथ उनकी भारी भरकम मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ली जिनमें 30 केबिनेट, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 30 से अधिक राज्य मंत्री शामिल हैं।
पीएम मोदी ने रचा इतिहास
मोदी इससे पहले 2014 और 2019 में लगातार दो कार्यकाल तक देश के प्रधानमंत्री रहे और अब लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंन श्री नेहरू के रिकार्ड को दोहराकर इतिहास रचा है। वर्ष 1962 के बाद यह दूसरा मौका है जब किसी नेता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राजग ने 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में 293 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है हालाकि इस बार भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है और उसे 240 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।
नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। नितिन गडकरी राजनाथ सिंह शिवराज सिंह चौहान मनोहर लाल और अमित शाह समेत कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। आइए एक नजर डालते हैं उन प्रदेशों पर जहां से आने वाले नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है…
उत्तर प्रदेश
राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री) हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) जयंत चौधरी (राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्यमंत्री) जितिन प्रसाद (राज्य मंत्री) पंकज चौधरी (राज्य मंत्री) अनुप्रिया पटेल (राज्य मंत्री) एसपी सिंह बघेल (राज्य मंत्री) कीर्तिवर्धन सिंह (राज्य मंत्री) बीएल वर्मा (राज्य मंत्री) कमलेश पासवान (राज्य मंत्री)
छत्तीसगढ़
तोखन साहू (राज्य मंत्री)
बिहार
जीतनराम मांझी (हम, कैबिनेट मंत्री) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (जेडीयू, कैबिनेट मंत्री) गिरिराज सिंह, (कैबिनेट मंत्री) चिराग पासवान (एलजेपी- रामविलास, कैबिनेट मंत्री) रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा, राज्यमंत्री) नित्यानंद राय (राज्य मंत्री) सतीश दुबे (राज्यसभा, राज्य मंत्री) राजभूषण चौधरी
गुजरात
अमित शाह (कैबिनेट मंत्री) जेपी नड्डा (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) सुब्रह्मण्यम जयशंकर (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) मनसुख मंडाविया (कैबिनेट मंत्री) सीआर पाटिल (कैबिनेट मंत्री) नीमूबेन बमभानिया (राज्य मंत्री)
महाराष्ट्र
नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री) पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री) प्रताप राव जाधव (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) रामदास अठावले (राज्यसभा, राज्य मंत्री) रक्षा खड़से (राज्य मंत्री) मुरलीधर मोहोल (राज्य मंत्री)
मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री) डॉ. वीरेंद्र कुमार (कैबिनेट मंत्री) ज्योतिरादित्य सिंधिया (कैबिनेट मंत्री) एल मुरुगन (राज्यसभा, राज्य मंत्री) दुर्गादास उइके (राज्य मंत्री) सवित्री ठाकुर (राज्य मंत्री)
कर्नाटक
निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस, कैबिनेट मंत्री) प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री) वी सोमन्ना (राज्य मंत्री) शोभा करांदलाजे (राज्य मंत्री)
हरियाणा
मनोहर लाल (कैबिनेट मंत्री) राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) कृष्णपाल गुर्जर (राज्य मंत्री)
ओडिशा
धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री) जुएल ओरांव (कैबिनेट मंत्री) अश्विनी वैष्णव (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
असम
सर्बानंद सोनेवाल (कैबिनेट मंत्री) पवित्रा मार्गेरिटा, (राज्यसभा, राज्यमंत्री)
आंध्र प्रदेश
राममोहन नायडू (टीडीपी, कैबिनेट मंत्री) चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी, राज्य मंत्री) भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (राज्य मंत्री)
राजस्थान
भूपेंद्र यादव (कैबिनेट मंत्री) गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री) अर्जुन राम मेघवाल (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार) भागीरथ चौधरी (राज्य मंत्री)
झारखंड
अन्नपूर्णा देवी (कैबिनेट मंत्री) संजय सेठ (राज्य मंत्री)
अरुणाचल प्रदेश
किरण रिजिजू (कैबिनेट मंत्री)
तेलंगाना
जी किशन रेड्डी (कैबिनेट मंत्री) बंडी संजय कुमार (राज्य मंत्री)
जम्मू-कश्मीर
जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)
गोवा
श्रीपद यशो नाइक (राज्य मंत्री)
पश्चिम बंगाल
शांतनु ठाकुर (राज्य मंत्री) सुकांता मजूमदार (राज्य मंत्री)
केरल
सुरेश गोपी (राज्य मंत्री) जॉज कुरियन ( राज्य मंत्री)
उत्तराखंड
अजय टम्टा (राज्य मंत्री)
पंजाब
रवनीत सिंह बिट्टू (राज्य मंत्री)
छत्तीसगढ़
तोखन साहू (राज्य मंत्री)
नई दिल्ली
हर्ष मल्होत्रा (राज्य मंत्री)